फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके पास है डेबिट कार्ड और इस महिला की तरह किया ये काम, तो पड़ सकते हैं लेने के देने

Mon, 04 Jun 2018 02:52 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
इस महिला को सरलता का प्रतीक कहा जा सकता है। नवी मुंबई के नेरूल में रहनेवाली 40 वर्षीय महिला को बैंककर्मी का झांसा देकर एक ठग ने करीब सात लाख रुपये का चूना लगा दिया। भले ही बैंक अपने ग्राहकों को आगाह करते हैं कि अपना 'वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी)' किसी के साथ साझा ना करें। लेकिन इस महिला ने बैंककर्मी के नाम पर फोन करने वाले उस ठग से एक हफ्ते में 28 बार अपना ओटीपी साझा किया और अपने बैंक में जमा पैसों से हाथ धो बैठी। पीड़ित महिला का नाम तस्नीम मुज्जकर मोदक है। पुलिस को उसने बताया कि वह ऑनलाइन बैंकिंग की अवधारणा से वह पूरी तरह अनजान है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर (क्राइम) बीएन आउती ने बताया कि मोदक का सरकारी बैंक में एक खाता जिसमें 7.20 लाख रुपये कर्ज लेने की सीमा थी। 17 मई को मोदक को किसी अनजान शख्स का फोन आया कि 'वह' बैंक से बोल रहा है और किसी तकनीकी समस्या की वजह से मोदक का डेबिट कार्ड ब्लॉक हो गया है। जिसके बाद उस शख्स ने मोदक का कार्ड अनब्लॉक करने के लिए डेबिट कार्ड से जुड़ी जानकारियां मांगी। 
विज्ञापन

फोन पर महिला से मांगी ये जानकारी

पुलिस ने बताया कि उस अनजान शख्स ने मोदक से जो जानकारी मांगी उसने हर वो जानकारी उसे दे दी। इनें डेबिट कार्ड पर अंकित 16 अंकों का डेबिट कार्ड क्रमांक, कार्ड पर छपा नाम और तीन अंकों वाला "सीवीवी' नंबर शामिल थे। बैंक इन जानकारियों को गुप्त रखने की हिदायत देता है। 

एक हफ्ते के दौरान मोदक ने अनजाने में ओटीपी को 28 बार उस कॉलर के साथ साझा किया, जिसने उन्हें 6,98,973 रुपये का चूना लगा दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने 29 मई को नेरूल पुलिस स्टेशन में शिकायत की और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि महिला के खाते से मुंबई, नोएडा, गुरुग्राम, कोलकाता और बेंगलुरू में पैसे निकाले गए। 

उस ठग ने मोदक से संपर्क करने के लिए तीन मोबाइल सिम कार्ड का इस्तेमाल किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें