फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्टः विमान में महिला के सामने कर रहा था अश्लील हरकत, गिरफ्तार

Mon, 21 May 2018 09:33 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली केे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रूसी पासपोर्ट धारक 58 वर्षीय एक एनआरआई को रविवार को गिरफ्तार किया गया। एक भारतीय महिला ने आरोप लगाया था कि इस्तांबुल से दिल्ली की उड़ान के दौरान बगल वाली सीट पर बैठे यात्री ने उसके सामने अश्लील हरकत की।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट पर नियंत्रण कक्ष को रविवार सुबह सूचना मिली कि फ्लाइट में एक उद्दंड यात्री ने महिला के सामने अश्लील हरकत की। हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान जब विमान की लैंडिंग के समय वहां पहुंचे।

 इसी बीच दिल्ली पुलिस के पास एक कॉल आई। शिकायतकर्ता ने कहा कि विमान में सवार एक यात्री ने उसके सामने अश्लीलता की। दिल्ली पुलिस ने आरोपी यात्री के खिलाफ धारा 509 का केस दर्ज कर उसे गिरफ्त में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें