फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः नवनिर्वाचित पार्षद को गोली मारी, हारने वाले प्रत्याशी ने किया हमला

Fri, 01 Dec 2017 11:17 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पार्षद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हार के बाद एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नवनिर्वाचित पार्षद को गोली मार दी। गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। घटना उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की है। नगर निगम के वार्ड नंबर 56 नरसिंह राव टोरिया में नवनिर्वाचित पार्षद अनिल सोनी को गोली मार दी गई। घटना को अंजाम पार्षद का चुनाव हारने वाले एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी ने दिया। गनीमत रही कि गोली सिर से छूते हुए निकल गई। 
विज्ञापन


वार्ड नंबर 56 से निर्दलीय प्रत्याशी अनिल सोनी ने 1270 वोट पाकर 13 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के शशांक त्रिपाठी को हराया। जबकि, तीसरे स्थान पर निर्दलीय मोहित पचौरी रहा। 

पढ़ें:- पड़ोसी के साथ पत्नी के अवैध संबधों को सुन CISF जवान हुआ बेकाबू, जानिए फिर क्या हुआ

मतगणना के बाद थाना कोतवाली इलाके में दतिया गेट की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर अनिल और मोहित में तीखी नोकझोंक हो गई। इसी दौरान मोहित ने तैश में आकर अनिल पर तमंचे से फायर झोंक दिया। 
विज्ञापन


गोली अनिल के सिर को छूती हुई निकल गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अनिल को उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां उसकी हालत सामान्य है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें