फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सोसायटी गर्ल कर बैठी कॉलेज फ्रेंड से लव मैरिज, अंजाम खौफनाक

Wed, 17 May 2017 01:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : NDTV
विज्ञापन
हैदराबाद से प्यार और मर्डर की ऐसी मिस्ट्री सामने आई है, जहां वारदात को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया है। एक ही कॉलेज में पढ़ चुके जोड़े में लड़की ने आत्महत्या कर ली है और लड़का कई दिनों से लापता है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक 20 साल की तुम्माला स्वाति को सुसाइड से पहले कोर्ट में पेश किया गया था, लेकिन उसकी मौत ने केस को और उलझा दिया है।
विज्ञापन


स्वाति और नरेश के परिवार दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन उन्होंने 25 मार्च को शादी कर ली। नरेश के पिता का आरोप है कि स्वाति ऊंची जाति की लड़की थी और इसी वजह से उनका बेटा गायब है। आरोप है कि स्वाति के पिता ने दोनों को अपने गांव में रुकने के लिए बुलाया। 

नरेश के गायब होने के बाद स्वाति ने कथित तौर पर जहर खा लिया। स्वाति को अस्पताल में बचा लिया गया, लेकिन जब वो घर पहुंची तो उसने फिर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। स्वाति के पिता श्रीनिवास रेड्डी ने नरेश और उसके पिता के खिलाफ दहेज का केस दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले की ऑनर किलिंग से जोड़कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें