महाराष्ट्र के वसई शहर से एक पत्नी द्वारा अपने पति की पिटाई का मामला सामने आया है। मिड डे की खबर के मुताबित रीमा देवदिया नाम की महिला ने अपने पति सुधाकर का पैर क्रिकेट बैट और मूसल से मार-मार कर तोड़ दिया।
ये घटना 6 मार्च की देर रात में तब हुई जब सुधाकर घर में बच्चों के साथ सो रहा था। रीमा उस समय टीवी देख रही थी लेकिन अचानक वो कमरे में आई और पति के पैरों पर बैट से मारने लगी। दर्द से कराहते हुए सुधाकर ने उससे रुकने के लिए कहा मगर वो नहीं मानी।
शोरगुल सुनकर सुधाकर का बेटा भी जाग गया और मां से पिता को न मारने की गुहार लगाते हुए कहा कि वो मर जाएंगे। इस पर रीमा बोली कि पैरों पर मारने से कोई नहीं मरता और पति के पैरों पर मारती रही।
सुधाकर ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को साइकोलॉजिकल दिक्कत है इसलिए बिना किसी वजह के ही उसने उन पर हमला कर दिया था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने सेक्शन 325 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन महिला की गिरफ्तारी नहीं की गई है।