फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मराठी एक्ट्रेस के सामने अश्लील हरकतें करना लगा ड्राइवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 20 Feb 2018 10:02 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुमीत-चिनमयी
विज्ञापन

मुबंई पुलिस ने एक ड्राइवर को मशहूर मराठी एक्ट्रेस के सामने कथित तौर पर अशलील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस का नाम चिनमई सुर्वे राघवन है। चिनमयी मशहूर एक्टर सुमीत राघवन की पत्नी हैं। उनके पति ने विले पार्ले और मुंबई ट्रैफिक पुलिस में इस घटना को लेकर शिकायत दर्ज की थी। साराभाई वर्सेज साराभाई के एक्टर ने आरोपी को पकड़ने के लिए मदद मांगी जो उस समय सफेद रंग की बीएमडब्ल्यू कार चला रहा था। 

विज्ञापन


एक्टर ने घटना को लेकर अपने फेसबुक और ट्विटर पर लिखा था- ग्रे सफारी पहने हुआ ड्राइवर जिसने कि अपनी कार पार्ले तिलक विद्यालय स्कूल के पास खड़ी की हुई थी, अपनी कार से उतरा और मेरी पत्नी के सामने मास्टरबेट करने लगा। इससे पहले की वह उसे थप्पड़ मारतीं वह वहां से भाग गया। मेरी पत्नी ने उसकी कार के आखिरी चार नंबर नोट कर लिए हैं। शिकायत के बाद शख्स की गिरफ्तारी की बात भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

विर्ले पार्ले पुलिस के चीफ सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मण चव्हाण ने कहा- हां, हमने 42 साल के ड्राइवर को पकड़ लिया है। उसकी पहचान जीवन चौधरी के रूप में हुई है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। सुमीत पिछले 35 सालों से अभिनय के क्षेत्र में हैं। इस दौरान उन्होंने कई टीवी सीरियलों, हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है। उनकी पत्नी चिनमयी मराठी एक्ट्रेस के साथ ही थिएटर और टीवी कलाकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें