मुंबई में इंसानियत को शर्मसार करने और दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के हनुमान नगर इलाके के एक पब्लिक टॉयलेट में किसी ने एक नवजात बच्ची को फेंक दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोगों को उसे वहां से उठाया और पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ बताया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आसपास के इलाके की प्रेगनेंट महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।