कोटा के नयापुरा थाने से महज कुछ ही दूरी पर एक लैब में घुसकर उसके संचालक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। मारपीट की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मारपीट का आरोप मकान मालिक और उसके बेटे पर है। इस मारपीट के पीछे दुकान खाली कराने को लेकर मकान मालिक और किरायेदार साक्षी लैब संचालक के बीच विवाद होने की बात सामने आ रही है। मारपीट की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें साफ दिख रहा है कि पिता पुत्र द्वारा कैसे लैब संचालक पर हमला किया गया। उसके साथ लात—घूंसों से जमकर मारपीट की गई। फिलहाल पीड़ित ने इस मामले में नयापुरा थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।