फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: वड़ा पाव खरीद रही थी मां, पलक झपकते ही मासूम को उठा ले गया किडनैपर

Sat, 09 Sep 2017 02:49 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
- फोटो : mid-day
विज्ञापन
महिला वड़ा पाव खरीदने में व्यस्त थी, उसी दौरान 3 साल के मासूम को लेकर किडनैपर फरार हो गया। मामला मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन का है। चौंकाने वाली बात ये है कि किडनैपर ने इस गुनाह को ड्रग्स के नशे में अंजाम दिया था। मौके पर स्टेशन से बरामद सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि आरोपी बच्चे को अपनी बाहों में लेकर प्लेटफार्म नंबर तीन पर चलने वाली ट्रेन पर सवार हुआ।
विज्ञापन


वारदात के बाद मां ने वाशी पुलिस स्टेशन पहुंचकर बच्चे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस किडनैपर की तलाश कर रही है। महिला ने बताया कि किडनैपिंग के दौरान बच्चे ने हरे और सफेद रंग की शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। 

पढ़ें- डेरे के रहस्य से उठा पर्दा, अस्पताल के भीतर चल रहा था गैरकानूनी ऑर्गन ट्रांसप्लांट

मामले में वाशी पुलिस स्टेशन के अधिकारी का कहना है कि किडनैप हुआ लड़का अपनी मां के साथ खड़ा था जब वो वडा पाव खरीद रही थी उसी दौरान मौका पाते ही आरोपी ने 3 साल के मासूम को अगवा कर लिया। पुलिस ने अपहरणकर्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें