फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने नाबालिग बेटी का किया यौन शोषण, दोस्त से शादी का भी बनाया दबाव

Wed, 28 Dec 2016 12:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
बच्ची के साथ बलात्कार
विज्ञापन
बेंगलुरु में पीन्या पुलिस ने एक मां को अपनी ही बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला के साथ तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मां ने 11 साल की बेटी को अगवा किया और उसे अपने एक दोस्त से जबरन शादी करने पर मजबूर किया।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मां अपनी बेटी का शोषण लंबे समय से करती आ रही थी। उसने पांचवी क्लास में पढ़ने वाली साक्षी (बदला हुआ नाम) को  30 साल के शख्स के साथ शादी के बंधन में बंधने को कहा। साक्षी ने बताया कि शख्स ने उसकी मां को दिल के ऑपरेशन के लिए करीब 3.5 लाख रुपये दिए थे और उसी का कर्ज उतारने के लिए मां उसे शादी के लिए मजबूर किया करती थी।
विज्ञापन

दोस्तों के साथ मिलकर रची जबरन शादी की साजिश

साक्षी ने बताया कि 14 नवंबर के दिन मां उसके स्कूल आई और उसे रिश्तेदार की मौत की खबर दी। इसी झांसे के साथ वह उसे श्रीरंगापटना ले गई जहां ले जाकर उसे होटल के कमरे में बंद कर दिया। साक्षी ने बताया कि मां और उसके दोस्तों ने मिलकर उसका यहां यौन शोषण भी किया।

इसके बाद साक्षी को आरोपी एमएम हिल्स ले गए, जहां उसे शादी करने के लिए मजबूर किया जाने लगा। लेकिन, साक्षी के कड़े विरोध की वजह से सभी श्रीरंगापटना वापस आ गए और इस बार यहां एक रिश्तेदार के यहां ठहर गए।

इस बीच साक्षी ने पड़ोस में रहने वाली महिला से मदद मांगी और वहां से फरार होकर वापस बेंगलुरु पहुंचने में कामयाब रही। पुलिस के मुताबिक यह बेहद चौंकाने वाला है कि लड़की के पिता को इस पूरे वाक्या की जरा भी भनक नहीं लग पाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें