फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के डेरे का सामने आया ऐसा सच, सर्च अभियान में भी पकड़ा न गया

Wed, 20 Sep 2017 04:39 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
1 of 8
गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां
रेप केस में जेल में सजा काट रहे राम रहीम के डेरे का एक ऐसा सच सामने आया है, जोकि बीते दिनों सेना की ओर से चलाए सर्च अभियान में भी सामने नहीं आया। 
विज्ञापन

2 of 8
डेरा सच्चा सौदा
एसआईटी से पूछताछ में मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पीआर नैन ने खुलासा किया कि डेरे की जमीन में 600 लोगों की अस्थियां दबी हैं। नैन ने इससे जुड़ा सारा रिकॉर्ड एसआईटी को सौंप दिया है। पीआर नैन मंगलवार शाम 5.40 बजे शहर थाने में आया था। एसआईटी इंचार्ज डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने उससे रात आठ बजे तक करीब ढाई घंटे में 50 सवाल किये। 
विज्ञापन

3 of 8
Dera Sacha Sauda, Sirsa
एसआईटी ने उनसे पहला सवाल किया कि डेरे की जमीन में पेड़-पौधों के नीचे क्या नर कंकाल दबे हैं? इस पर नैन ने जवाब दिया कि डेरा अनुयायियों का ऐसा विश्वास है कि मौत के बाद अगर उनकी अस्थियां डेरे की जमीन में दबाई जाएंगी तो उन्हें मोक्ष मिलेगा। अनुयायियों की इच्छा के चलते डेरा प्रबंधन ने जर्मनी के एक वैज्ञानिक से इस बारे में सलाह ली तो उसने बताया कि हड्डियों में फास्फोरस की मात्रा अधिक होती है, जो जमीन की उपजाऊ शक्ति को कई गुणा बढ़ा देगी। जर्मन वैज्ञानिक के कहने पर डेरा प्रबंधन ने अनुयायियों की अस्थियों को डेरे की जमीन में दबाना शुरू किया। 

4 of 8
हनीप्रीत इंसा, आदित्य इंसा
एसआईटी ने डॉ. नैन से अगला सवाल पूछा कि लापता हनीप्रीत से क्या आपका कोई संपर्क है? नैन ने कहा कि डेरा चेयरपर्सन विपसना इंसा ने 25 अगस्त की रात रोहतक से हनीप्रीत को डेरे में बुलाया था। मुझे इतना ही पता है कि हनीप्रीत डेरा आई थी, लेकिन मेरा उसके साथ कोई संपर्क नहीं हुआ। डेरे से हनीप्रीत कहां चली गई मुझे नहीं मालूम। 
विज्ञापन

5 of 8
Dera Sacha Sauda spokesperson Aditya Insan - फोटो : File Photo
इसके बाद पूछा कि डेरा प्रवक्ता आदित्या इंसा क्या डेरे में आया था? नैन ने जवाब दिया कि मुझे नहीं पता। नैन से सवाल किया गया कि 25 अगस्त की घटना के समय क्या आप डेरे में मौजूद थे और सिरसा में डेरा के वे कौन लोग थे जो लोगों को हिंसा के लिए भड़का रहे थे। नैन ने कहा कि वह 25 अगस्त को डेरे में मौजूद था लेकिन हिंसा भड़काने के बारे में कुछ भी नहीं पता। लखनऊ के निजी मेडिकल कॉलेज में डेरा सच्चा सौदा की ओर से भेजी गईं डेड बॉडी के सवाल पर नैन ने कहा कि डेरा प्रबंधन की ओर से कोई डेड बॉडी किसी मेडिकल कॉलेज को नहीं भेजी गई। डेरा के अनुयायियों ने खुद डेड बॉडी निजी मेडिकल कॉलेजों में भेजी थीं। 
विज्ञापन

6 of 8
बाबा गुरमीत राम रहीम केस अपडेट
सवाल झेल नहीं पा रहा था नैन
ढाई घंटे की पूछताछ में एसआईटी ने पीआर नैन से 50 सवाल किए। ज्यादातर सवालों का जवाब देने की बजाय नैन खामोश रहा। पेशे से बाल रोग विशेषज्ञ 76 वर्षीय चिकित्सक पीआर नैन ने एसआईटी से कहा कि वह हार्ट पेशेंट है, उसे शूगर और लो बीपी की बीमारी है। नैन 50 में से आधे सवालों का ही जवाब दे पाया। उसने एसआईटी को बताया कि वह डेरे से कई वर्षों से जुड़ा है। वह डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम के गांव गुरुसर मोडिया में बने डेरे के अस्पताल में सीआओ था। बाद में डेरा प्रमुख ने उससे डेरे की खेतीबाड़ी की जिम्मेदारी सौंप दी।
विज्ञापन

7 of 8
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
डेरे के अकाउंट मैनेजमेंट से होगी पूछताछ
पंचकूला में हिंसा फैलने के लिए डेरा प्रबंधन की ओर से भेजे गए पांच करोड़ रुपये के सवाल पर पीआर नैन ने कहा कि इस बारे में उसे कुछ नहीं मालूम। इसका जवाब डेरे के अकाउंट मैनेजमेंट के लोग दे सकते हैं। एसआईटी इंचार्ज कुलदीप बेनीवाल का कहना है कि फंडिंग के मामले में अकाउंट मैनेजमेंट से पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन

8 of 8
वफादार सेवादारों के हवाले डेरा करके डेरा चेयरपर्सन विपासना हुई लापता
विपसना और नैन से होगी दोबारा पूछताछ
एसआईटी ने डेरा प्रबंधन कमेटी की चेयरपर्सन विपसना और पीआर नैन को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा था। दोनों से पूछताछ की गई है। काफी सवालों के जवाब दोनों नहीं दे पाए। इसलिए दोनों को पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा। नैन का कहना है कि डेरे की जमीन में 600 लोगों की अस्थियां दफन हैं। 25 अगस्त की हिंसा के समय मीडिया कर्मियों पर हमला करने वाले दस लोगों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही इनको गिरफ्तार किया जाएगा।
- कुलदीप बेनीवाल, इंचार्ज एसआईटी एवं डीएसपी डबवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें