फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक संबंध बनाने से किया था इंकार, इसलिए कर दी मॉडल की हत्या

Thu, 18 Oct 2018 02:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मानसी दीक्षित - फोटो : facebook photo
विज्ञापन

20 वर्षीय मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार को 19 वर्षीय छात्र मुज्जमिल सईद को गिरफ्तार किया है। मुंबई की बांगुर नगर पुलिस का कहना है कि सईद ने मानसी की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया था।

विज्ञापन


बता दें सोमवार को मलाड के मैंग्रोव्स से मानसी का शव बरामद किया गया था। वह रविवार को राजस्थान के अपने मूल निवास से लौट रही थी। सईद भी उसी शहर में कुछ दिनों के लिए गया था। अगले दिन सईद और मानसी की मुलाकात पहली बार हुई। उस समय सईद अपने अंधेरी स्थित घर गया था।

पुलिस से जुड़े एक सूत्र ने पहचान न बताने की शर्त पर कहा कि आरोपी ने इस बात को कबूल कर लिया है कि उसने मानसी से संबंध बनाने के लिए कहा था। लेकिन जब उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी गुस्से में आ गया और उसने स्टूल से मानसी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


सूत्र ने आगे कहा कि 'आरोपी बार-बार अपने बयान बदल रहा है। लेकिन उससे पूछताछ जारी है। हमारे पास वैज्ञानिक और अन्य सबूत भी मौजूद हैं। जो सईद को आरोपी साबित करने के लिए पर्याप्त हैं। हम अभी भी सबूत एकत्रित कर रहे हैं। इसके अलावा हमारे पास काफी सारे गवाह भी हैं।'

सईद ने पुलिस से कहा है कि वह मानसी के अचेत होने के बाद काफी डर गया था। इसके बाद उसने उसे उठाने की कोशिश की और उसपर पानी भी छिड़का। मानसी को होश भी आने लगा था लेकिन सईद इस बात से डर गया कि उसकी मां घर में आ सकती है। इसके बाद सईद ने रस्सी की सहायता से मानसी का गला दबा दिया। उसने अपने फोन से टैक्सी भी बुलाई ताकि वह शव को ठिकाने लगा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें