12 वर्षीय बेटी ने कहा, 'बाप करता रहा साल भर रेप'
- फोटो : demo
देश में बढ़ते यौन अपराधों के ग्राफ में एक और शर्मनाक और दिल को झकझोर देने वाला मामला जुड़ गया जब एक बच्ची ने पुलिस को अपने बाप की काली करतूत बताई।
महाराष्ट्र की भिवंडी पुलिस के मुताबिक एक पिता साल भर अपनी 12 साल की बेटी का बलात्कार करता रहा।
डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक 43 वर्षीय आरोपी को भिवंडी के शांतिनगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने मार्च 2015 से लेकर मार्च 2016 तक अलग-अलग मौकों पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
शांति नगर पुलिस थाने के पीएसआई बीडी रेंजाद के मुताबिक बाप ने पहली दफा बेटी को उस वक्त अपनी हवस का शिकार बनाया जब साल भर पहले घर के लोग गृहनगर गुलबरगा में एक शादी समारोह में गए थे।
किसी को जानकारी देने पर दी खौफनाक अंजाम भुगतने की धमकी
बेटी की शिकायत पर आरोपी पिता को पुलिस ने दबोचा
- फोटो : demo
बीते 9 अप्रैल को दी गई लड़की की तहरीर के मुताबिक आरोपी पिता ने उसे किसी से घिनौनी करतूत का जिक्र करने पर खौफनाक अंजाम भुगतने की धमकी दी।
लड़की की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (रेप), और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधिकारी के आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में 16 अप्रैल तक आरोपी को पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया। अब सबकी निगाहें इसी बात पर टिकी हैं कि अपनी ही बेटी के सबसे बड़े गुनहगार को क्या सजा मिलती है।