सुनने में जरा अटपटा लगेगा, लेकिन ये सच है। एक नाबालिग रेप पीड़िता बिना शादी के मां बन गई है। पिता ने ऐसा कांड किया कि आसपास के लोग हैरान रह हए
घटना इलाहाबाद के गंगापार के होलागढ़ इलाके की है। यहां दुष्कर्म का शिकार 16 साल की एक किशोरी बिन ब्याहे मां बन गई। उसने पिछले महीने बेटे को जन्म दिया। रेप के आरोपी युवक ने दबाव में आकर हलफनामा बनवाकर शादी का झांसा दिया था लेकिन फिर उसने पल्ला झाड़ लिया।
पढ़ें:- 16 साल की रेप पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, कलयुगी मां-बाप ने उठाया रूह कंपाने वाला कदम
वह शादी के लिए नहीं राजी हुआ तो मंगलवार को पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर होलागढ़ थाने में युवक और उसके पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। लोना खार तिवारी का पूरा गांव में रहने वाली 16 साल की किशोरी ने पिछले महीने बेटे को जन्म दिया।
ईट भट्ठा पर मजदूरी करने वाले उसके पिता ने मंगलवार को होलागढ़ थाने में प्रतापगढ़ में लालगंज अझारा में इटौरी गांव निवासी दीपक मिश्रा, उसके पिता कमलेश, मामा रामदत्त तिवारी, ममेरे भाई राहुल तथा रिश्तेदार प्रेमचंद्र ओझा के खिलाफ तहरीर दी।