फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नाबालिग लड़की को अगवाकर होटल में गैंगरेप

Wed, 03 Aug 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिलकखानम (रामपुर)
विज्ञापन
representative pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ गैंगरेप के बाद पुलिस सक्रियता के निर्देशों को धता बताते हुए चार युवकों ने रामपुर जिले में मिलकखानम क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को खींचकर कार में डाला और रेप किया। रेप की वारदात रामपुर के एक होटल में अंजाम दी गई। इसके बाद युवक लड़की को तड़के तीन बजे गांव के बाहर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


सोमवार की शाम करीब तीन बजे मिलकखानम क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की किसी काम से पड़ोसी गांव जा रही थी। इसी बीच कार सवार गांव के ही चार युवक लड़की को खींच कर कार में डाल ले गए। नाबालिग लड़की का अपहरण कर ले जाने से पूरी रात उसके घर में कोहराम मचा रहा।

सुबह को करीब तीन बजे कार सवार युवक लड़की को गांव के बाहर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। होश में आने के बाद लड़की ने परिजनों को  घटना की जानकारी दी। पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद उसके परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी। लेकिन इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन


बाद में एसपी के आदेश पर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है। गैंगरेप के आरोपी चारों युवक लड़की के ही गांव के बताए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

बुलंदशहर गैंगरेप के बाद बरेली में शिक्षिका से गैंगरेप

representative pic
बुलंदशहर गैंगरेप को लोग भूल पाते कि इससे पहले बरेली में भी दिल्ली हाईवे किनारे एक निजी स्कूल की शिक्षिका तीन लोगों ने दरिंदगी कर डाली। शिक्षिका मंगलवार को सुबह सात घर से स्कूल जा रही थी तभी बीच रास्ते से वैन सवार तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और एक जगल ले जाकर गैंगरेप किया।

आरोपी पुलिस और कानून से किस तरह से बेहौख थे इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गैंगरेप के बाद उन्होंने पीड़िता की फोटो भी खींची। डरी सहमी शिक्षिका घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिवार वालों की ओर से घटना की शिकायत देने के बाद पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है।

यूपी में एक बाद एक लगातार लगातार हो रही गैंगरेप की घटनाओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्‍था पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें