फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. बंगाल में माकपा नेता की हत्या, टीएमसी पर आरोप

Fri, 24 Mar 2017 06:26 AM IST
amarujala.com- presented by : संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता (ब्यूरो)। महानगर से सटे दक्षिण 24-परगना जिले में माकपा के एक नेता की बेरहमी से हत्या के बाद पार्टी ने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। मथुरापुर इलाके के सलाउद्दीन हालदार नामक इस वामपंथी नेता को बुधवार शाम को पहले उसके घर के सामने गोली मारी गई और फिर धारदार हथियारों से गोद-गोद कर उसकी हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी पुलिस सूत्रों ने यहां दी।
विज्ञापन


दूसरी ओर, माकपा ने इस हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण वाले गुंडों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि हालदार को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिली थीं। लेकिन पुलिस ने सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की।

माकपा के प्रदेश महासचिव सूर्य कांत मिश्र ने आज कहा कि हालदार की हत्या तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने की है। तृणमूल के स्थानीय नेता लंबे समय से उनको जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस में इसकी शिकायत करने का प्रयास किया तो शिकायत नहीं लिखी गई और उल्टे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा है कि हालदार ने कभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं की थी। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें