नाबालिग अपने घर की दूसरी मंजिल पर सो रही थी। पड़ोसी की नियत खराब हो गई। उसने तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया। घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की है।
खुदागंज कस्बे के एक मोहल्ला में रहने वाली 13 साल की नाबालिग के साथ पड़ोसी युवक ने रात में तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। नाबालिग अपने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रही थी।
पढ़ें:- तांत्रिक ने प्रेम जाल में फंसाकर छात्रा को बनाया हवस का शिकार, पीड़िता ने ऐसे लिया बदला
तभी आरोपी युवक अपनी छत फांदकर आया और किशोरी को अपनी छत पर जबरन खींच ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक भाग गया।
पीड़िता पिता ने बताया कि उसकी 13 साल की बेटी छत पर बने कमरे में अकेले सो रही थी। रात लगभग दस बजे पड़ोसी का बेटा अमित अपनी छत के सहारे उसके मकान की छत पर आ गया और कमरे में सो रही बेटी को दबोच लिया।
फाइल
बेटी ने शोर मचाने की कोशिश की, तो उसने कनपटी पर तमंचा लगा दिया और जान से मारने की धमकी देकर बेटी को अपने घर में खींच ले गया और उसके साथ रेप किया। इसी बीच पीड़िता ने शोर मचा दिया, तभी परिजनों की आंख खुल गई।
पढ़ें:- युवक ने महिला टीचर के आपत्तिजनक फोटो खींचे, ब्लैकमेल कर शादी के लिए बना रहा दबाव
उन्होंने शोर सुनकर कमरे से बेटी को गायब देख शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग भी जाग गए और पीड़ित के घर पर छत पर आ गए। मोहल्ले के लोगों को इकठ्ठा देखकर आरोपी युवक किशोरी को छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।