फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर बोला 'कातिल', डायन थी वो इसलिए मार डाला

Wed, 27 Sep 2017 12:09 PM IST
Presented by : अंशुल तलमले
विज्ञापन
विज्ञापन
अंधविश्वास के चलते एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्यारोपी ने कोर्ट में सरेआम ऐसा बयान दिया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। हालांकि अब कठोर सजा देकर कोर्ट ने भी ऐसे मामलों में कमी लाने की एक कोशिश की है।
विज्ञापन


मामला मध्यप्रदेश का है, जहां सेंधवा में अंधविश्वास के चलते एक महिला की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी रतन भिलाला को आजीवन कारावास और 2 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

क्या था पूरा मामला?

ग्राम वाकिया में 10 जून 2015 को बआरोपी भीमा उर्फ भीमला उर्फ भीमसिंह भिलाला (30) मृतका लीलाबाई के घर घुसा और उसे बाल पकड़कर बाहर खींचने के बाद धारदार फालिए से गर्दन पर वार कर डाला। इससे महिला की आधी गर्दन कट गई थी और लीलाबाई की मौके पर मौत हो गई थी।

इस घटना के कुछ घंटे पहले ही आरोपी ने क्षेत्र में रहने वाले टेटली बाई पर भी डायन की शंका में फालिए से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल किया था।
विज्ञापन

पता चला था गांव में 3 डायन हैं

पुलिस जांच में पता लगा कि आरोपी भीमा की तबियत अक्सर खराब रहती थी, गांव के ही एक बड़वे (झाड़-फूंक करने वाला) ने बताया कि गांव में 3 महिलाएं डायन हैं और वो ही काला जादू कर रही हैं।

इसके बाद आरोपी ने 10 जून की रात में टेटलीबाई पर जानलेवा हमला किया और उसके कुछ ही घंटों बाद लीलाबाई को मौत के घाट उतार दिया था। घटवा के 2 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें