मेरठ। एसपी सिटी ने प्रेस वार्ता में दो आरोपियों शेखर निवासी न्यू गोविंद पुरी और प्रिंस निवासी साधु नगर कंकरखेड़ा को पेश किया।
एसपी सिटी ने बताया कि मंगलवार को इन आरोपियों ने शिवलोक पुरी कंकरखेड़ा में अपने घर के बाहर बैठीं राजबाला (60) की कनपटी पर पिस्टल लगाकर उनके कुंडल लूट लिए थे। छीनाझपटी में राजबाला चोटिल भी हो गई थीं। लेकिन जान के परवाह किए बिना ही वह बदमाशों के पीछे दौड़ी थीं। कंकरखेड़ा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की थी तो इन आरोपियों के चेहरे साफ नजर आए थे। एक आरोपी शेखर को पुलिस ने बुधवार देर रात ही पकड़ लिया था। उसकी ही निशानदेही पर दूसरा आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों से नगदी, एक कुंडल और एक्टिवा बरामद किया है। दोनों आरोपी पहले भी लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।