फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप और हत्या के आरोपी को एक साथ दो उम्रकैद की सजा

Tue, 15 Mar 2016 07:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी दो उम्रकैद की सजा
  • तीन साल से चल रहा था मुकदमा, हाईकोर्ट ने दी सजा
  • सात साल की मासूम के साथ की गई थी हैवानियत
  • सेशन कोर्ट ने पहले दी थी मौत की सजा
विज्ञापन
रेप और हत्या के आरोपी को दो उम्रकैद की सजा - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात साल की मासूम को हवस और हैवानियत का शिकार बनाने वाले का मुकदमा जब उच्च न्यायलय में जिरह के दौर से गुजरा तो जजों को आरोपी के लिए सजा मुकर्रर करना मुश्किल पड़ गया। लंबी जिरह चली और आरोपी को दोषी पाया गया। अब बारी थी अदालत के फैसले की। जजों को जुर्म के हिसाब से सजा चुनने में मुश्किल आई तो गुनहगार को एक नहीं, बल्कि दो उम्रकैद की सजा एकसाथ सुना दी।  
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मामला महाराष्ट्र के सांगली में बच्ची से रेप के बाद हत्या करने का है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को दो उम्रकैद की सजा एकसाथ सुनाई। 
23 वर्षीय आरोपी ने सात साल की बच्ची से रेप किया और उसे जान से मार दिया था। तीन साल से अदालत में मुकदमा चल रह था। इतने वर्षों से बच्ची को खोने वाला परिवार न्याय की आस में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेशन कोर्ट ने हालांकि आरोपी को मौत की सजा सुनाई थी लेकिन मामला जब हाईकोर्ट पहुंचा तो फिर न्याय की आस अर्से तक लटकी रही।

आखिरकार हाईकोर्ट ने सेशन कोर्ट से मिली मौत की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया और आरोपी को एक नहीं बल्कि दो उम्रकैद की सजा सुनाई।

अदालत के मुताबिक दो उम्रकैद की सजा एक साथ नहीं काटनी होगी, बल्कि एक सजा काटने के बाद दूसरी फिर से शुरू होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें