जायदाद को लेकर एक भाई अपने ही भाई के खून का प्यासा हो गया। ऐसी वारदात को अंजाम दिया कि सोच कर रोंगटे खड़े हो जाए। वारदात मध्य प्रदेश के अलीराजपुर की है। पुलिस के मुताबिक बडे़ भाई टाला ने जमीन पर अधिकार जमाने के लिए छोटे भाई मनसिया मराई पर जानलेवा हमला किया। उसने छोटे भाई के सीने, पेट और हाथ में एक के बाद एक तीन तीर भेद दिए।
खून से लथपथ मराई अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागा। अस्पताल की तलाश में उसने करीब 155 मीलों का सफर एक ऑटो से तय किया।
दरअसल, जमीन को लेकर दोनों भाइयों में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। लेकिन इस विवाद ने इस खूनी दंगल का रूप ले लिया। इसके बाद घायल हुआ मराई नजदीक के अस्पताल में जहां से उसे एम्बुलेंस की मदद से बड़े अस्पताल में भेजा गया।