फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल देकर लौट रहे नेशनल प्लेयर्स के साथ दर्दनाक हादसा, दो की मौत

Mon, 23 Jan 2017 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इसराना(पानीपत)
विज्ञापन
हादसे में मारे गए दो नेशनल कबड्डी प्लेयर्स
विज्ञापन
ट्रायल देकर लौट रहे नेशनल कबड्डी प्लेयर्स के साथ रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया। दो खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर शनिवार रात जैन फिलिंग स्टेशन के सामने हुआ। खिलाड़ियों को ट्राले ने कुचल दिया, जिससे 18 वर्षीय दो खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर घायल है।
विज्ञापन


इसराना निवासी सुभाष पुत्र ईश्वर, चमराड़ा निवासी विनीत पुत्र संजय और सोनीपत के बड़ोता निवासी मोनू पुत्र सतपाल इसराना-मांडी रोड स्थित एकेडमी में ट्रायल देने गए थे। इसके बाद तीनों खाना खाने सुभाष के घर लौट रहे थे। बाइक सुभाष चला रहा था। शनिवार रात करीब 10 बजे वह इसराना में हाइवे पर कट पार करने लगा, तभी रोहतक की ओर जा रहे ट्राले ने कुचल दिया। इसमें विनीत और सुभाष की जान चली गई।

जिस कट पर हादसा हुआ, उसे 3 दिसंबर को हाईकोर्ट ने बंद करने का आदेश दिया था, लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। हादसे के बाद रविवार को सुभाष के शव के साथ ग्रामीणों ने पानीपत-रोहतक हाईवे करीब 40 मिनट तक बंद कर दिया। डीएसपी देशराज व थाना इसराना के प्रभारी सुरेश पाल के आश्वासन पर ग्रामीण हाइवे से हटे। अब डाहर टोल प्रशासन ने कट को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल में गोल्ड मेडलिस्ट था विनीत

बाइक एक्सीडेंट में मौत
विनीत ने अप्रैल 2016 में कबड्डी की नेशनल रूरल जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था। इससे पहले तमिलनाडु में हुई नेशनल स्कूल गेम्स में लांग जंप में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था। सुभाष ने भी कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया था। विनीत 10वीं कक्षा और सुभाष 12वीं कक्षा का छात्र था।

कट बंद करने की मांग, लगाया जाम
रविवार सुबह सुभाष के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ग्रामीण इसराना में हाईवे कट पर पहुंचे। इस कट को बंद कराने और अज्ञात वाहन चालक को पकड़ने की मांग को लेकर 40 मिनट तक हाईवे पर जाम लगाए रखा। जाम की सूचना पर पहुंचे डीएसपी देसराज और थाना प्रभारी सुरेश पाल ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत कराया। घटना के बाद रविवार को सुभाष का इसराना में औक विनीत का चमराड़ा में अंतिम संस्कार किया गया।

पहले बंद हो जाता कट तो बच जाती जान
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने ने कई माह पहले जैन फिलिंग स्टेशन के सामने बने इस कट को बंद करवाने के लिए आदेश प्रशासन को दिए थे। अभी तक इन आदेशों का पालन नहीं हुआ है। लोगों ने कहा कि अगर समय रहते आदेशों का पालन किया गया होता तो कई जानें बचाई जा सकती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें