बेटी को भी जिस्मफरोशी के धंधे में झोंका तो बीवी की गर्दन उड़ा दी
- फोटो : demo
यूपी में मेरठ के सलेमपुर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने खुद की पत्नी का सिर कलम कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी 13 वर्षीय बच्ची को बीवी की बदनीयती से बचाने की खातिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की बीवी ने अपनी ही बच्ची को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया।
महिला की हत्या की खबर लगते ही जब पुलिस दबिश देने गई तो मृतका की लाश नग्न अवस्था में पड़ी थी।
पुलिस की मानें तो आरोपी का नाम तेजपाल सिंह है। तेजपाल ने अपनी बीवी की हत्या करने के लिए अपने दो भतीजों की मदद ली। तेजपाल ने अनीता अलियास सरिता से सत्रह साल पहले शादी की थी।
पुलिस के मुताबिक बिहार के छोटे से कस्बे से जब सरिता दिल्ली आकर रहने लगी तो वो शहर की चकाचौंध से काफी प्रभावित हुई। सरिता की ख्वाहिशें आसमान छूती गईं और उसका पति तेजपाल, जो कि एक दिहाड़ी मजदूर है और बहुत कम पहगार पाता है, वो उसकी जरूरतें पूरी करने में नाकाम साबित हुआ।
डेक्कन कॉनिकल की खबर के मुताबिक सरिता ने पैसा कमाने का गलता रास्ता अख्तियार कर लिया। सरिता जिस्मफरोशी की धंधा करने लगी।
'कोई लाश की शिनाख्त न कर सके इसलिए निकाल दिए सारे कपड़े'
लाश के पास छूटे मोबाइल से लगा हत्यारे का सुराग
- फोटो : demo
सरिता का गलत धंधा तेजपाल के गले की हड्डी बन गया था, इसलिए दोनों में अक्सर झगड़ा होने लगा। तेजपाल के लाख समझाने पर भी सरिता ने देहव्यापार नहीं छोड़ा।
जब तेजपाल को पता चला कि उसकी बीवी अब उसकी मासूम बेटी को भी इसी धंधे में झोंक रही है तो उसने सरिता की हत्या करने की ठान ली।
तेजपाल ने अपने दो भतीजों की मदद से सरिता का सिर धड़ से अलग कर उसे मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश से कपड़े निकाल दिए। पुलिस के मुताबिक उसने ऐसा इसलिए किया ताकि कोई सरिता की लाश की शिनाख्त न कर सके। लेकिन तेजपाल ने सरिता की लाश के पास मोबाइल फोन छोड़ दिया जो पुलिस के लिए इस मामले का सबसे अहम सुराग साबित हुआ।
पुलिस की मानें तो अभी तक मृतका का सिर बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आगे की जांच कर रही और मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।