फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 साल के प्रेमी के साथ मिली अधेड़ पत्नी, पति ने पंचायत में पीटा

Fri, 15 Jul 2016 05:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : timesofindia.com
विज्ञापन
गुजरात में छोटा उदयपुर जिले के कलेदिया गांव में 45 वर्षीय महिला और उसके 50 वर्षीय प्रेमी को भरी पंचायत में लाठियों से पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों की पिटाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस ने बताया कि पंचायत में प्रेमी जोड़े की पिटाई करने का मामला 24 जून का है। महिला ने पंचायत के बाद आरोपी प्रेमी सोमा के खिलाफ बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने महिला के पति शना तावडी के खिलाफ भी प्रेमी जोड़े को पीटने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि सोमा और महिला कुछ दिन पहले अपनी नई जिंदगी शुरू करने सौराष्ट्र चले गए। लेकिन महिला का पति उसे ढूढ़ते हुए सौराष्ट्र से वापस घर ले आया। इसके बाद अपने समुदाय के लोगों की पंचायत बुलाई गई। इस पंचायत में पंचों से अधेड़ प्रेमी जोड़े को उनके कर्मों की सजा देने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत ने सोमा पर लगाया दो लाख का जुंर्माना

पंचायत में महिला के प्रेमी सोमा पर लगे आरोपों की सुनवाई की। इसके बाद पंचायत ने महिला को भगाने के आरोपी सोमा पर दो रुपए का जुर्माना लगाया।

महिला का पति सोमा से पैसे देने को कहा जिसे लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई। इसी बात को लेकर महिला के पति ने सोमा और महिला की लाठी से पिटाई कर दी। लेकिन घटना की मजेदार बात यह रही कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में शेयर कर दिया।

पुलिस ने कहा क‌ि महिला का पति गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका कथित प्रेमी भागनगर भाग गया है। पुलिस ने कहा क‌ि महिला और उसके प्रेमी को पीटने का फैसला पंचायत नहीं दिया था।

गौरतलब है कि महिला चार बच्चों की मां है जबकि उसका प्रेमी सोमा तीन बच्चों का पिता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें