फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: जापानी महिला पर्यटक से बलात्कार के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार

Sun, 27 Nov 2016 02:08 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
केरल के कोवलम जिले में 35 वर्षीय जापानी महिला पर्यटक से बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित द्वारा दर्ज की गई शिकायत पर तेजा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार रात की है।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तेजा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। तेजा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 376 (बलात्कार के लिए सजा) के  तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तेजा का परिवार कोवालम में हस्तशिल्प की दुकान चलाता है।

पुलिस के अनुसार जापानी महिला अपने होटल के कमरे में जख्मी हालत में पड़ी थी और उसके खून बह रहा था। घायल अवस्था में ही होटल के कर्मचारियों ने महिला को सराकारी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस का कहना  है कि जापानी महिला शुक्रवार को ही कोवलम जिले में आई थी।
विज्ञापन

  A 35-year old Japanese national was allegedly raped by a man in Kovalam (Kerala); accused arrested by police on basis of victim's statement — ANI (@ANI_news) November 27, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें