फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची के यौन शोषण के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Tue, 09 Oct 2018 01:04 PM IST
भाषा, ठाणे
विज्ञापन
यौन शोषण
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे में एक पार्क में पांच साल की बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में 52 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ट्रक ड्राइवर जगदीश रामलखन राय गत गुरुवार को वागले एस्टेट इलाके में एक पार्क में गया । उसने वहां खेल रही लड़की को कुछ लालच देकर फुसलाया। 

विज्ञापन



ठाणे पुलिस की प्रवक्ता सुखदा नारकर ने बताया कि वह बच्ची को पार्क के एक कोने में ले गया और वहां उसका कथित तौर पर यौन शोषण किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के समीप से गुजर रहे व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन पर घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर और उसे श्री नगर पुलिस थाने को सौंप दिया।



वीडियो रिकॉर्डिंग देखने के बाद पुलिस ने पीड़िता का पता लगाया, उसके माता-पिता को पुलिस थाने बुलाया तथा सोमवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस बीच, एक राजनीति दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आरोपी का पता लगाया और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन




नारकर ने बताया कि बहरहाल, पुलिस ने हस्तक्षेप किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उस पर आईपीसी तथा पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें