फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा कमाने की चाह में मासूम की देने वाला था बलि, बच निकला बच्चा

Tue, 25 Sep 2018 07:12 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के रायनपुर में 13 साल के एक छात्र के अपहरण के बाद नरबलि देने की नाकाम कोशिश सामने आई है। अपहरण किया गया कक्षा 7 का छात्र किसी तरह पुलिस के सहयोग से बच सका। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं आरोपी भी नाबालिग है और पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

विज्ञापन


बुंदेलखंड में अब गरीबी से उबरने के लिए लोग जादू-टोना और नरबलि जैसे अपराध तक करने लगे हैं। ताजा मामला बुंदेलखंड के महोबा जनपद का है। जहां एक नाबालिग जल्द अमीर बनने की चाहत में अपराधी बन बैठा। यहां वासुदेव मोहल्ले में रहने वाले परमलाल प्रजापति का कक्षा 7 में पढ़ने वाला 13 साल का बेटा रोहित कल दोपहर स्कूल से घर आते समय रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। परिजनों द्वारा रोहित के गुमशुदा होने की सूचना चरखारी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने रोहित की तमाम जगह तलाश की मगर कोई सुराग नहीं लगा। 

आज सुबह अचानक रोहित हाथों में रस्सी बंधी हालत में चीखता चिल्लाता हुआ सड़क की ओर भागा और सामने खड़ी पुलिस की मदद से अपनी जान बचा ली। जिसके बाद उसने अपने अपहरण की बात बताई, छात्र और परिजनों ने नगर के ही रायनपुर में रहने वाले नीतेंद्र कुशवाहा पर अपहरण के बाद नरबलि देने की आशंका जताई और लिखित शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


पड़ोसियों की बात पर यकीन करें तो आरोपी जल्द पैसा कमाने की चाह रखता था। ये नरबलि का मामला भी इसी से जुड़ा है। परिवारजनों ने आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। वहीं सकुशल अपने परिवार के पास पहुंचा मासूम रोहित बताता है कि उसे नितेंद्र पार्टी करने के बहाने से ले गया था और उसे बंधक बना लिया। अगर वो बचकर न भागता तो उसकी बलि देने की तैयारी थी। पूरे मामले में एसपी महोबा ने बताया कि चरखारी कोतवाली में एक बच्चे के गुमशुदा होने की सूचना आई थी। जानकारी पर पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें