फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में कोचिंग छात्रा से गैंगरेप, राहगीरों ने आरोपियों को जमकर पीटा

Tue, 27 Mar 2018 06:22 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

रेप जैसे संगीन अपराधों के मामले में देश भर में पहले नंबर पर बने रहने का दाग मध्यप्रदेश का पीछा नहीं छोड़ रहा है। रविवार को सामने आई गैंगरेप की एक और वारदात ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भोपाल के एमपी नगर में कोचिंग में आने वाली एक छात्रा क्लास खत्म होने के बाद एक रेस्टोरेंट के पास खड़ी थी। कुछ देर बाद शैलेंद्र दांगी नामक युवक उसके पास आया और छात्रा से साथ चलने के लिए कहने लगा। छात्रा ने इनकार किया तो युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया। इससे घबराई छात्रा युवक के साथ चली गई। वह उसे अप्सरा टॉकीज के पास एक कमरे पर ले गया, जहां उसके तीन दोस्त धीरज राजपूत, चिमन और सोनू पहले से मौजूद थे। 

शैलेंद्र व धीरज ने छात्रा के साथ बारी बारी से कथित तौर पर रेप किया, जबकि शेष दोनों कमरे के बाहर चौकसी करते रहे। 
पीड़िता के मुताबिक यह वारदात शनिवार की है। उसने रविवार को मामला दर्ज कराया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर चारों को गिरफ्तार कर इलाके में सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला।
विज्ञापन


इस दौरान राहगीरों ने भी आरोपियों की पिटाई की। बता दें कि पिछले अक्तूबर में एमपी नगर में ही पीएससी की कोचिंग कर रही एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था। तब पीड़िता को अपनी एफआईआर दर्ज कराने के लिए चौबीस घंटे एक थाने से दूसरे थाने भटकना पड़ा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें