फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादी हमलों से ज्यादा भारतीयों को LOVE ने मारा

Sun, 02 Apr 2017 10:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकवादी हमलों में लोगों की मारे जाने की खबरें दिल दहला देने वाली होती हैं। पर अगर आंतकी हमलों से ज्यादा मौत प्यार की वजह से हो, तो ये बात गले से उतरने वाली नहीं है। एक ऐसा ही आकंड़ा सामने आया है, जिसके मुताबिक आतंकवादी हमलों से ज्यादा प्यार ने भारतीयों को मारा है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक साल 2001 से 2015 के बीच प्यार के चलते करीब 38,585 लोगों की मौत हुई है। साथ ही सुसाइड के 79,189 मामले दर्ज हुए और करीब 2.6 लाख किडनैपिंग के मामले सामने दर्ज हुए। वहीं दूसरी ओर आतंकी हमलों से इन पंद्रह सालों में करीब 20000 लोगों की मौत हुई है।

सरकारी आंकड़ों की माने तो रोज सात मर्डर, 14 सुसाइड और 47 किडनैपिंग होती है। ये आकंड़े आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश की सच्चाई बयां कर रहे हैं। प्यार में मौत की वजह सिरफिरे आशिक ज्यादातर हैं, जो अपनी और पीड़िता की जान को जोखिम में डालने में एक बार भी नहीं कतराते। ये भी सच है कि ऑनर किलिंग भी इन मौतों का कारण रहा है।
विज्ञापन


सुसाइड में देखा जाए तो लिस्ट में बंगाल सबसे ऊपर आता है, जहां करीब 15000 केस दर्ज किए गए। इसके बाद तमिलनाडु (9405) और पिर असम, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और मध्य प्रदेश शामिल हैं। ऑनर किलिंग देखी जाए तो हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश लिस्ट में सबसे ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें