फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICICI बैंक का अधिकारी बन महिला को ठगा

Sun, 02 Apr 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक का अधिकारी बनकर महिला से 23 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता को मोबाइल पर आए मैसेज के बाद ठगे जाने का अहसाह हुआ, जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। थाना सेक्टर-10 पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सरस्वती एंक्लेव सेक्टर-10ए निवासी जगमोहिंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सिविल लाइन स्थित आईसीआईसीआई बैंक में उनका खाता है। 14 जनवरी को उनकी पत्नी के मोबाइल पर फोन आया।

फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। उसके झांसे में आकर उसकी पत्नी ने खाते व डेबिट कार्ड की पूरी जानकारी उसे दे दी। जानकारी के आधार पर फोन करने वाले व्यक्ति ने उनके खाते से 23 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


उसके मुताबिक, तीन बार में 10000, 8000 और 5000 रुपये निकाले गए। तीनों ही बार ऑनलाइन वॉलेट से ट्रांजेक्शन कर रकम पर हाथ साफ कर किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें