फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू सहायिका का मिलकर यौन शोषण कर रहे थे बाप-बेटे, हुए गिरफ्तार

Wed, 16 Nov 2016 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : NDTV
विज्ञापन
हैदराबाद में बाप-बेटे ने नाबालिग  घरेलू सहायिका का अपने घर में कथित तौर पर यौन शोषण किया है। दोनों की पहचान सुधाकर रेड्डी(60) और भारत कुमार रेड्डी (30) के रूप में हुई है और वह दोनों ही पेशे से वकील हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों करीब छह महीने से नाबालिग का यौन शोषण कर रहे थे।
विज्ञापन


दरअसल, कुछ साल पहले ही पीड़िता को घर में काम रखने के लिए रखा गया था। एनडीटीवी की खबर के अनुसार वे दोनों अपने परिवार के साथ चेत्नयापुरी इलाके की ग्रीनहिल्स कॉलोनी में रहते हैं। परिवार में दोनों आरोपियों की पत्नियां भी रहती हैं।
 
विज्ञापन

​विरोध करने पर पीटते थे बाप-बेटे

- फोटो : NDTV
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने जब अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ शिकायत करने की कोशिश की तो उसे कई बार पीटा भी गया। इतना ही नहीं उसके पास फोन भी नहीं था जिससे वह अपने परिवार को इस बर्बरता की खबर दे सकें। बताया जा रहा है कि पीड़िता को बहुत कम पैसे दिए जाते थे इतना ही नहीं खाना देने में भी क्रूरता बरती जाती थी।

बतातें चलें कि दोनों के खिलाफ बाल शोषण, यौन शोषण, रेप, और लेबर कानून के तहत केस भी दर्ज किेए गए हैं। इतना ही नहीं वकील के बड़े बेटे तारक राम रेड्डी पर पड़ोसी को शोषित करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें