पिछले महीने 10 जुलाई की रात को जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा किया है। आईजी मुनीर खान ने बताया कि हमले में लश्कर-ए-तैयबा का हाथ था। हालांकि इस हमले का मास्टरमाइंड अभी भी फरार है। पुलिस को उसकी तलाश है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुनीर खान ने बताया कि हमला करने वालों की पहचान हो गई है। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल दो लोगों को कुछ दिन पहले मार गिराया गया था और बाकी मामले की जांच चल रही है। मुनीर ने आगे बताया कि तीन लोगों को पकड़ा भी गया है और उन्होंने काफी कुछ बताया है।
Lashkar was involved, and accused were identified: IGP Kashmir Munir Khan on Amarnath attack pic.twitter.com/no6IjRqZ1o— ANI (@ANI_news) August 6, 2017
Ismail, a Pak militant of Lashkar alongwith 2 other Pak militants and a local Kashmiri Lashkar militant carried out attack: IGP Kashmir— ANI (@ANI_news) August 6, 2017
Accused people who provided them logistics to carry out their plans in the state and work as their guides have been identified: IGP Kashmir pic.twitter.com/BhYMKzjQkg— ANI (@ANI_news) August 6, 2017
उन्हें फिलहाल पुलिस कस्टडी में रखा गया है। मुनीर ने बताया कि पहले हमला 9 जुलाई हो करने का प्लान था। लेकिन उस दिन यात्रियों की कोई गाड़ी या बस आतंकियों को नहीं मिली। मुनीर ने बताया कि लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी इस्माइल ने दो और आतंकियों के साथ मिलकर हमले को अंजाम दिया था।
We are quite near to them, hopefully will be neutralizing militants soon...it can be today,tomorrow: IGP Kashmir Munir Khan #Amarnath— ANI (@ANI_news) August 6, 2017