पत्नी से विवाद के चलते भारतीय क्रिकेटर
मोहम्मद शमी समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शमी पर
आईपीसी की 498A, 323, 307, 376, 506, 328 और 34 धाराओं में केस दर्ज किया है। बता दें शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी पत्नी हसीन जहां ने कहा था कि शमी के कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध हैं। केस दर्ज होने के बाद शमी का क्रिकेट करियर लगभग खत्म माना जा रहा है।
बता दें कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति पर बेवफाई का आरोप लगाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को कई चौंकाने वाले खुलासे करते हुए उनके खिलाफ मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के इस खिलाड़ी पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाते हुए कहा है कि शमी ने एक पाकिस्तानी लड़की से पैसे लिए हैं। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में यह आरोप लगाए। जहां ने शमी के खिलाफ यहां कोलकाता पुलिस के लाल बाजार मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।