फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग प्रेमी के यौन शोषण के आरोप में ब्यूटीशियन गिरफ्तार

Tue, 04 Apr 2017 02:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
केरल के कोयट्टम जिले में एक 21 साल की युवती को नाबालिग लड़के के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की को पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवती ब्यूटीशियन है। उसकी दोस्ती लड़के से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। बाद में दोनों ने एक साथ रहने की ठानी और पाला में लड़के के एक रिश्तेदार के खाली मकान में रहने लगे। 

पिछले महीने एक हफ्ते तक वो साथ ही रहे। इसके बाद लड़के के घरवालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। 

पुलिस अफसर ने बताया कि दोनों की उम्र को देखते हुए हमने दोनों को अलग रहने के लिए कहा था। दोनों को उनके घर वालों को सौंप दिया गया था। 

लेकिन शनिवार को लड़की, लड़के के घर पहुंच गई। जोड़े ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और रविवार तक कमरे से बाहर नहीं निकले। लड़के के घर वालों ने जब दोनों को बाहर आने के लिए कहा तो दोनों ने खुद को खत्म करने की धमकी दी। लड़के के घर वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि लड़के को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें