फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला पादरी गिरफ्तार

Wed, 01 Mar 2017 03:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के कोत्तियूर में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में पादरी रॉबिन मैथ्यू को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया और उसे नजदीक के अस्पताल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


मीडिया की खबरों के मुताबिक सेंट सेबेस्टियंस चर्च के पादरी ने बात को दबाए रखने के लिए पीड़ित के घरवालों को 10 लाख रुपये का ऑफर भी दिया था।बता दें इस घिनौने अपराध का सच उस वक्त सामने आया जब नाबालिग लड़की ने नजदीक के अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। पूछे जाने पर उसने इसके लिए पिता को जिम्मेदार ठहराया।

जांच में जुटी पुलिस ने जब पिता से पूछताछ की तो उसने ये कबूल लिया कि लड़की की इस हालत के लिए वो जिम्मेदार है। पर दोनों के बयानों में गड़बड़ होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। सख्ती करने पर पिता ने खुलासा किया कि इसके पीछे पादरी जिम्मेदार है।
विज्ञापन


इस खुलासे के बाद पुलिस लगातार पादरी को तलाश रही थी और आखिरकार पादरी पर पुलिस ने शिकंजा कस ही लिया। लड़की ने बताया कि वो इस चर्च में पढ़ती है और पादरी मौका ढूंढ कर उसके साथ दुष्कर्म किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें