फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 करोड़ के कॉल सेंटर स्कैम में नया खुलासा, महिला को ऐसे किया ब्लैकमेल

Wed, 30 Nov 2016 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Times of India
विज्ञापन
मुंबई के मीरा रोड स्कैम में खुलासों की नई-नई परतें खुल रही हैं। इस मामले में कैलिफोर्निया की एक महिला को कॉल पर एक टेक्स डिफॉल्टर बताकर ठगे जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं पीड़िता से पैसे भी लिए गए। मामला सितंबर का है, जब कॉल सेंटर के एक कर्मी ने खुद को आईआरएस का अधिकारी बताया और महिला को ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन

 
फोन पर बातचीत के दौरान पीड़िता ने कहा कि वह कैसे एक साथ इतनी रकम दे सकती है। शख्स ने कहा कि मैम आप अभी 500 डॉलर का हर्जाना भर सकती हैं। बाकी रकम वे वकील की मदद से मासिक किस्तों में तब्दील करवा देंगे पर आधी रकम का भुगतान आज ही करना होगा।

एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक शख्स ने महिला से कहा कि वह पास के एक स्टोर पर जाएं और वहां से 500 डॉलर के आईट्यून्स गिफ्ट कार्ड ले लें, इसके बदले एजेंट उसे एक कोड दे देगा जोकि वह उसे कॉल पर ही बता दें।
विज्ञापन
Trending Videos

अब तक 15 हजार अमेरिकी नागरिक बने निशाना

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस फर्जीवाड़ें में स्टाफ मेंबर इतनी साफ अमेरिकी अंग्रेजी बोला करते थे कि लोग उनके झांसे में फंस जाते थे और अपने ऊपर आई मुसीबत से छुटकारा पाने के लिए भारी रकम चुकाने को राजी हो जाते थे। महिला समेत ऐसे 15 हजार अमेरिकी नागरिकों व अन्य देश के लोगों को निशाना बनाकर करीब 300 मीलियन डॉलर का स्कैम किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाणे के मीरा रोड पर एक कॉल सेंटर चलाया जा रहा था जहां से इस फर्जीवाड़े में करीब 500 करोड़ रुपये का गोरखधंधा किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार 2013 से चल रहे इस फर्जीवाडे़ में रोज के करीब 1 से 1.5 करोड़ की कमाई की गई। 
 
विज्ञापन

मास्टरमाइंड ने गर्लफ्रेंड को की 2.5 करोड़ की कार गिफ्ट

हालांकि अमेरिका में इसके खिलाफ कारगर कदम उठाए गए हैं, जहां 56 भारतीयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं 20 भारतीयों को वहां से गिरफ्तार भी किया जा चुका है। वहीं भारत में इसका भंडाफोड़ होने के बाद करीब 75 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सागर थक्कड़ उर्फ शैगी को इस पूरे स्कैम का मास्टरमांइड बताया है। महज 24 साल के शैगी के पास करोड़ों रुपये हैं और कई महंगी कारे हैं। पुलिस ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को 2.5 करोड़ की कार लग्जरी कार गिफ्ट की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें