फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चुराने के शक में TMC नेता व भीड़ ने छात्र को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 12 May 2016 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पु‌लिस - फोटो : NDTV
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के दक्षिण परगना जिले में 23 वर्षीय छात्र को अनियंत्रित भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। अपने रिश्तेदार के यहां गए युवक पर लोगों को शक हुआ कि वह मवेशी चुराने वाले गैंग के सदस्य हैं तो वे बिना कोई सवाल किए युवक पर टूट पड़े और उसे पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


एनडीटीवी के अनुसार, छात्र कौशिक पुरकायस्‍थ दो दिन पहले डायमंड हार्बर के हरिणडांगा में अपनी मौसी के घर गया था। टीएमसी पंचायत समित के उपप्रधान और सम‌र्थकों ने छात्र की बुरी तरह से पिटाई की जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

छात्र के रिश्तेदारों ने उसे घायल अवस्‍‌था में डायमंड हार्बर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने का घेराव कर जमकर बवाल किया। पीड़ित के रिश्तेदारों ने टीएमसी नेता समेत कई पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन घर वापस आई भैंस, लोगों ने जलाया घर

लेकिन जब कथित तौर से चुराई गई भैंस अगले दिन घर वापस आ गई तो पीड़ित पक्ष का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने तृणमूल कांग्रेस नेता तापस मल्लिक के घर व आसपास के घरों में आग लगा दी।

पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं छात्र के रिश्‍तेदारों और परिजनों की शिकायत के आधार पर 5 लोगों को हिरासत में लिया और 5 लोग फरार हैं।

मामले में प्रमुख संदिग्‍ध टीएमसी नेता को न तो अभी पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न ही उसके बारे में कोई जानकारी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें