फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला को मुंबई सेफ है कहकर दोस्त ने बिठाया उबर में, हुई छेड़छाड़

Sat, 20 Aug 2016 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इटली से 6 महीने पहले मुंबई आई विदेशी महिला को इस बात का विश्वास था कि मुंबई में वह सुरक्षित है। साथ ही मुंबई में सुरक्षित होने यह का भ्रम उसके दोस्तों को भी था जिन्होंने उसे रात करीब 11.30 बजे इस विश्वास के साथ उबर में बिठा दिया। 
विज्ञापन


आधे घंटे बाद कैब ड्राइवर शहबाज अब्दुल सतार शेखानी ने कार को रोका और महिला के साथ बदसलूकी शुरु कर दी। गिरफ्तार किए गए शेखानी ने पुलिस को बताया, 'वह विदेशी थी इसलिए उसे मुंबई के रास्तों के बारे में नहीं पता था और इसी के चलते मैंने महिला के साथ यह सब किया।'

इस्बेला (बदला हुआ नाम) ने गुरुवार रात अपने दोस्तों के साथ पाली हिल में डिनर किया और उसने वापस जाने के लिए उबेर कैब ले ली। शुरुआत में ड्राइवर का व्यवहार सही रहा और उसने महिला के साथ बातचीत शुरु कर दी। करीब 15 मिनट बाद आरोपी ड्राइवर ने महिला को आगे आकर बैठने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया। इस बीच ड्राइवर रात के अंधेरे में गाड़ी खाली रोड़ पर साइड लगाई और पीछे की सीट पर आकर उससे छेड़छाड़ शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी महिला ने बयां की आपबीती

मिड-डे की खबर के अनुसार महिला का कहना है कि उसे नहीं पता था कि वह कहां है, इस बीच जब मैने चीखना शुरु किया तो वह अपनी सीट पर बैठ गया और कार चलाने लगा।' बताते चलें कि उबर कंपनी ने आरोपी ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है।

विदेशी महिला के साथ हुए इस व्यवहार की आप बीती उसके दोस्त ने फेसबुक पर पोस्ट किया है और बयां किया कि उसके साथ क्या हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें