फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के पिता बोले, 'मेरी बेटी को आत्महत्या करनी होती तो रेवाड़ी क्यों जाती'

Sun, 06 Aug 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ज्योति की मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। खिलाड़ी ज्योति की मां बबली ने सवाल उठाया है कि अगर उसकी मेरी बेटी को आत्महत्या करनी होती तो वह रेवाड़ी क्यों जाती? ज्योति के परिवार वाले यह भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर उनकी बेटी रेवाड़ी में कैसे पहुंच गई। इसलिए किसी जांच एजेंसी से जांच कराई जाए।
विज्ञापन


वहीं, ज्योति के परिजनों को सांत्वना देने के लिए मंत्री कविता जैन व भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन भी उनके घर पहुंचे। मंत्री कविता जैन ने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि ज्योति बुधवार को अपनी कोच प्रीतम सिवाच और घर अपनी मां बबली से कहकर गई थी कि उसे किसी काम से रोहतक यूनिवर्सिटी जाना है और वह शाम तक वापस लौट आएगी।

उसके बाद वह घर नहीं लौटी। वीरवार को उसके आत्महत्या करने की सूचना परिजनों को दी गई। इस मामले में ज्योति की मां बबली ने सवाल उठाया है कि आखिर ज्योति रेवाड़ी में कैसे पहुंच गई और उसे आत्महत्या ही करनी होती तो वह उसके लिए भी रेवाड़ी क्यों गई? ज्योति की मां को आशंका है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है और उसकी मौत को आत्महत्या बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी खिलाड़ी की संदिग्ध मौत की जांच करवाएगी सरकार

फाइल
महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन व भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन शुक्रवार को ज्योति के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। वहां मंत्री ने कहा कि ज्योति के मौत के कारणों की जांच कराई जाएगी और इसके लिए एसपी रेलवे कमलदीप गोयल से फोन पर बात करके निर्देश दिए गए है।

नसे कहा गया कि वह जल्द ही ज्योति के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाकर देखे कि आखिर रेवाड़ी जाते समय उसकी किससे बात हुई है। ज्योति की मौत पूरे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। इसके अलावा, मंत्री ने ज्योति गुप्ता के भाई-बहन की पढ़ाई में बाधा नहीं आने देने व हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया

कविता जैन ने कहा कि हॉकी खिलाड़ी ज्योति गुप्ता के  मौत के कारणों की गहराई से जांच होगी, इसके लिए एसपी रेलवे को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ज्योति गुप्ता की मौत उनके परिजन की नहीं अपितु पूरे हरियाणा के लिए अपूर्णीय क्षति है।

हॉकी खेल में अपनी क्षमता को साबित करने वाली ज्योति हरियाणा का हीरा थी। कविता जैन और प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी राजीव जैन शनिवार सुबह कालुपूर में सरकारी स्कूल के पास स्थित प्रमोद गुप्ता के आवास पर पहुंचे। मंत्री ने हॉकी खिलाड़ी ज्योति गुप्ता की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने विभिन्न खेल अवसरों पर हुई ज्योति से मुलाकात की यादें परिजनों से ताजा कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें