फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे ने खोला बीवी के अवैध संबंधों का राज, पति ने ऐसे पकड़ा

Mon, 28 Aug 2017 07:27 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
सुबह में जब पति घर से चला जाता था तो उसकी पत्नी अपने प्रेमी को घर बुला लेती थी। पति को जब इस बात का शक हुआ तो उसने चोरी-छिपे अपने बैडरूम में खुफिया कैमरा लगाया। दोनों की करतूत कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद पति ने हैरान करने वाला कदम उठाया।
विज्ञापन


बेवफा पत्नी और उसके प्रेमी की करतूत पकड़ने के लिए एक पति ने तकनीक का सहारा लिया। कमरे में फिट कराए खुफिया कैमरे से सच सामने आ गया। मामला बरेली के सीबीगंज का है। सर्वोदय नगर की रहने वाली एक विवाहिता के पड़ोस के ही एक युवक से अवैध संबंध हो गए।

जब इसकी भनक उसके पति को लगी तो उसने पत्नी से बात की। पत्नी ने किसी से अवैध संबंध होने से साफ इंकार कर दिया। उल्टा वह अपने पति से लड़ने पर उतारू हो गई। इस पर पति ने अपने बेडरूम में गुप्त तरीके से खुफिया कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग पर खोलकर लगा दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

फाइल
​कैमरा लगाने के बाद वह काम करने का बहाना कर बाहर चला गया और पत्नी से शाम तक घर वापस लौटने को कहा। पत्नी ने मौका पाते ही अपने प्रेमी को घर बुला लिया। दोनों इस बात से अंजान थे कि कमरे में कैमरा भी लगा है। दोनों के संबंधों की करतूत कैमरे में कैद हो गई। 

कुछ समय बाद उसका पति भी वापस घर लौट आया। उसने कैमरा देखा तो पत्नी की बेवफाई का सबूत देख आगबबूला हो गया। हालांकि झगड़े की बजाय वह कैमरा लेकर पुलिस के पास पहुंचा और पूरा वाकया बताकर सबूत दिखाया। पुलिस ने विवाहिता के पति की तहरीर पर आरोपी युवक को पकड़ लिया। 

दो घंटे से ज्यादा समय तक थाने में दोनों पक्षों के बीच पंचायत चली। बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई तो पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। यह मामला इलाके में चर्चा का मुद्दा बन गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें