फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 16 Feb 2018 03:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दलित युवक की मौत के बाद बवाल मच गया। युवक के परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया और कहा कि थाने में ले जाने के बाद उसकी मौत हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मारपीट के आरोप में बुधवार की शाम पकड़कर थाने लाए गए गांव निजामपुर निकटी निवासी दलित देवतादीन (40) की गुरुवार की सुबह थाने में हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन


पुलिस ने उसे सरकारी जीप से जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने देवतादीन को मृत घोषित कर दिया। देवतादीन की मौत पर गुस्साए ग्रामीण घरवालों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस पर पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाकर हंगामा किया। एएसपी, एसडीएम कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

सूचना मिलने पर एएसपी घनश्याम चौरसिया, एसडीएम सदर नागेंद्र सिंह, सीओ सिटी आरके वर्मा फरधान (नीमगांव), महिला थाना की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने परिवार वालों को किसी तरह से समझाकर शांत कराया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें