त्रिपुरा में एक महिला द्वारा अपने बच्चे को बेचने का मामला सामने आया है। त्रिपुरा के धलाई जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर अपने 2 साल के बेटे को बेचने आरोप लगाया है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने 200 रुपए में अपने बेटे ऑटोरिक्शा चालक को बेच दिया। आपको बता दें कि इस दंपति की 4 बेटियां भी हैं।
ये भी पढ़ें- खुद बेची गई थी और अब उजाड़ रही दूसरों की गोद
पति ने बताया कि उसके मना करने के बावजूद भी उसकी पत्नी ने बच्चा बेचा। उसने बताया कि जिसे बच्चा बेचा गया हम उससे मिलने गए लेकिन उसने ये कहते हुए बच्चा हमें वापस नहीं किया कि वो बच्चा केवल उसकी मां को ही लौटाएगा।
ये भी पढ़ें- 12 साल की उम्र में हुई थी अगवा, 10 साल में बेचा गया 9 बार
गौरतलब है कि 15 दिनों के अंदर गरीब आदिवासी परिवार द्वारा बच्चा बेचने का ये दूसरा मामला है। इससे पहले एक आदिवासी महिला ने अपने पति के इलाज के लिए अपने 11 दिन के बेटे को मजह 5 हजार रुपए में बेच दिया था। इसके अलावा पिछले दो सालों में गरीबी की वजह से बच्चे बेचने की 4 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।