गांव गुरनावट में एक गोतस्कर को गोवंश के साथ ग्रामीणों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गोवंश को गोशाला में भेज आरोपी के विरुद्ध गो संरक्षण व गो संवर्धन अधिनियम सहित पशु क्रूरता एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार श्यामबीर पुत्र रतन लाल निवासी रामपुरा जिला अलवर को एक गोवंश के साथ दबोचा गया है। आरोपी जब गांव गुरनावट के निकट पहुंचा तो ग्रामीणों ने शक होने पर इसे रोक लिया।
आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया। जांच अधिकारी एएसआई राजपाल ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध गांगाधर पुत्र यशपाल निवासी वार्ड नंबर 11 तावडू के बयान पर गो संरक्षण व गो संवर्धन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।