टेरर फंडिंग केस में पटियाला हाउस कोर्ट ने 30 दिनों के लिए 7 कश्मीरी अलगाववादियों और एक व्यापारी सहित 10 अभियुक्तों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।
Terror funding case: Patiala House Court extends judicial custody of 10 accused,including 7 Kashmiri separatists & a businessman,for 30 days— ANI (@ANI) October 17, 2017
बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर के विधायक शेख अब्दुल रशीद से पूछताछ की थी। रशीद इंजीनियर के नाम से मशहूर विधायक पर घाटी में आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने का आरोप है।
उत्तरी कश्मीर के लैनगेट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले रशीद से जांच एजेंसी ने 6 घंटे तक पूछताछ की और बुधवार को दोबारा पेश होने को कहा था।
साथ ही अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के खिलाफ ईडी ने दिल्ली कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट में ईडी ने बताया कि शब्बीर शाह को पाकिस्तान पैसा भेजता है। ईडी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि शब्बीर ने कबूल किया कि कश्मीर के मुद्दे पर उसने आतंकी हाफिज सईद से फोन पर बातचीत हुई थी।
वहीं जम्मू में पत्रकार वार्ता में राजनाथ सिंह ने कहा था कि टेरर फंडिग के मामले में एनआईए पूर्ण रूप से स्वतंत्र हो कर काम कर रही है उस पर किसी का दबाव या किसी विशेष के प्रति साजिश कि भावना से वह छापेमारी नहीं कर रही है।