दिल्ली से मिलने के लिए आई महिला दोस्त को युवक ने अपने कमरे में चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को दिल्ली रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- चंद रुपयों के लिए प्रेमिका ने किया खौफनाक कांड, पुलिस भी देखकर हुई हैरान
थाना सेक्टर-20 पुलिस के मुताबिक, वारदात सोमवार सुबह नया बांस गांव में हुई। यहां गंगाराम किराए पर रहता है और एक निजी फैक्ट्री में नौकरी करता है। घायल महिला रोशन आरा कुछ समय पहले तक उसके पड़ोस में रहती थी। अब रोशन आरा दिल्ली में रहती है।