लैंगिक असमानता से जूझ रहे देश में जहां बेटी-बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर महिलाओं की संख्या बढ़ाने की बात की जा रही हैं वहीं एक ऐसा शहर भी है जहां से करीब डेढ़ साल में 3977 महिलाएं लापता हो गईं।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आए आंकड़ों में हैरान कर देने वाले खुलासे सामने आए हैं। शहर के बहुत से पति और भाई आपको ऐसे मिल जाएंगे जो महीनों से अपनी पत्नियों और बहनों के लिए भटक रहे हैं। यह सनसनीखेज रिपोर्ट कर्नाटक के शहर बंगलूरू की है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, उमेश मौर्या नाम के शख्स ने कुछ दिन पहले ही सीमा कुशवाहा नाम की युवती से शादी हुई थी। सीमा कुछ महीनों के लिए लखनऊ पीएचडी करने गई और खुशी की बात थी कि वह मई में वापस भी आ गई। लेकिन उमेश की यह खुशी ज्यादा दिन तक के लिए नहीं थी।