24 जून को चेन्नई के एक रेलवे स्टेशन पर भीड़ के सामने इन्फोसिस की महिला इंजीनियर एस स्वाथी की हत्या बर्बरता से कर दी गई थी। इस हत्याकांड के हत्यारे को ढूंढ निकालने के हाथ पांव पटक रही पुलिस को अहम सुराग मिला है। स्वाथी की हत्या को अपनी आंखों से देखने वाला शख्स पुलिस के सामने आया है।
चश्मदीद ने पुलिस को घटना को जो आंखों देखा हाल बताया है वह दिल दहला देने वाला है। उसने पुलिस को बताया, 'मुझे अचानक इंसानी शरीर में दरांती घुसने की अजीब सी आवाज सुनाई दी। मैं और कुछ अन्य लोग पीछे मुड़कर देखा तो पता चला कि स्वाथी को मौत के घाट उतारा जा चुका था।
वह जमीन पर गिर चुकी थी और उसकी गर्दन से खून की धार निकल रही थी। उसका सिर और होठ हिल रहे थे। इसी तरह से उसका शरीर करीब तीन मिनट तक कांपता रहा, तड़पता रहा। मैंने उसकी दिल दहला देने वाली मौत को 50 गज की दूरी से ही अपनी आंखों से देखा।' तमिलनाडु के नुंगामबक्कम रेलवे स्टेशन हुई दर्दनाक हत्या पुलिस को पहला ऐसा गवाह मिला है जो घटना को अपनी आखों से देखा था।