पूरे शहर में वीडियो वायरल करने जा रही थी टीचर
- फोटो : demo
हैदराबाद की बालानगर पुलिस ने नाबालिग बच्ची का अन्तरंग वीडियो शहर में वायरल करने के आरोप में चार को दबोचा है। गिरफ्तार लोगों में महिला टीचर, उसका बेटा और स्कूल की दूरस्थ शिक्षा से संबद्ध दो और लोग शामिल हैं। आरोप है कि ये लोग नाबालिग बच्ची और एक लड़के के अन्तरंग पलों को वीडियों में कैद कर शहर भर में फैला रहे थे।
डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक चारों के खिलाफ बाल सुरक्षा के अंतर्गत लगने वाली यौन अपराध और उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पर महिला टीचर ने लड़की को एक लड़के के साथ अन्तरंग होता देख वीडियो क्लिप बना ली थी। टीचर ने ये वीडियो पत्राचार से संबंधित दो लोगों को दिखाया। उन लोगों ने अपने पत्रकार दोस्तों से इसको साझा किया।