जिसके साथ सात फेरे लेकर बंधन जोड़ा, उसी ने चंद रुपयों के लिए पत्नी को दोस्तों के सामने परोस दिया। ये खुलासा खुद विवाहिता ने किया। पढ़ें, 'अय्याश' पति की करतूत...
वारदात, बिहार की है। यहां के कटिहार जिले के चिकनी टोला गांव का रहने वाले एक शख्स ने अय्याशी के लिए अपनी पत्नी को दूसरे पुरुषों को बेच दिया।
पीड़ित महिला ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। पीड़ित ने कटिहार के एसपी को बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति को शराब की लत लग गई। इस लत के चलते उस पर लाखों रुपये का कर्जा हो गया।