फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को बेटी से मिलते देख बौखलाया पिता, घर में घुसकर मारी गोली

Tue, 21 Jun 2016 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली/दुनका
विज्ञापन
बनवारी लाल की फाइल फोटो - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली/दुनका
विज्ञापन
उत्‍तर प्रदेश में बरेली के थाना शाही के एक गांव में झूठी आन की खातिर लड़की के घरवालों ने उसके प्रेमी बनवारी लाल की उसी के घर में घुसकर हत्या कर दी। रात में जब वह छत पर सो रहा था तो हमलावर चुपके से घर में घुसे और दो गोलियां दाग दीं।
विज्ञापन


गर्दन और सिर में गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज से घरवाले और पड़ोसी जब तक कुछ समझ पाते तब तक हत्यारे फरार हो गए। लड़की के पिता, भाई और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

नत्थू लाल के 24 वर्षीय बेटे बनवारी लाल और गांव की ही लड़की में पिछले ढाई साल से प्रेम चल रहा था। बीस दिन पहले लड़की के पिता ने उसे बनवारी लाल से मुलाकात करते देख लिया था। इससे खफा होकर पिता ने बेटी को उसकी ननिहाल भेज दिया था।
विज्ञापन


लड़की के भाई ने उसी दिन बनवारी लाल को जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार की रात बनवारी लाल अपने मकान की छत पर सोया था। उसका छोटा भाई कृष्णपाल और बाकी परिवार के लोग मकान के निचले हिस्से में सो रहे थे।
विज्ञापन

तमंचा लेकर बेटे के सा‌थ प्रेमी के घर पहुंचा था प‌िता

प्रतीकात्मक तस्वीर
आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे लड़की का पिता अपने बेटे एक बेटे और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को लेकर बनवारी लाल के घर की दीवार फांदकर अंदर पहुंचा। तीनों जीने के रास्ते ऊपर पहुंचे और छत पर सो रहे बनवारी लाल पर तमंचे से दो गोली मार दीं।

एक गोली बनवारी के सिर में पीछे से लगी और दूसरी गर्दन में। गोलियां लगने से बनवारी ने चारपाई पर ही दम तोड़ दिया। फायर की आवाज सुनकर घरवालों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक हत्यारे फरार हो गए।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिद्धांत शर्मा और हलका इंचार्ज रघुवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई कृष्णपाल की तहरीर पर लड़की के पिता, भाई और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यमुना प्रसाद (एसपी देहात) प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला सामने आ रहा है। इसे लेकर बनवारी के परिवार वालों से आरोपियों का काफी समय से विवाद चल रहा था। मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।
-
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें